बलिया आए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दी बड़ी सौगात, फिर क्यों निराशा और नाउम्मीदी से भरे हैं लोग?

बलिया डेस्क: बीत कल रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव बलिया रेलवे स्टेशन स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से पहुंचे और इस दौरान उन्होंने तमाम वादे किये. बलिया रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के तौर पर विकसित करने, आधुनिक बनाने, सुन्दर बनाने से लेकर महानगरों के लिए कई नई ट्रेनों का परिचालन शुरू करने से लेकर और भी कई लोक लुभावन वादे.

फिलहाल बलिया के लोग इस खबर से काफी गदगद हैं. लेकिन यह बात भी नहीं भूलनी चाहिए कि इस तरह के वादे बलिया के लोगों ने तमाम बार बरसों से किये जा रहे हैं पर वह वादे हमेशा ही हकीक़त बनने से रह जाते हैं. हालाँकि इस बार चेयरमैन विनोद यादव ने बलिया स्टेशन पर उच्च श्रेणी वातानुकूलित प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया है और इसके साथ साथ यात्रियों की सुविधा और

स्टेशन के विकास के लिए उन्होंने दस करोड़ देने का ऐलान किया है तो लोगों की उम्मीद एक बार फिर से जगी है. उम्मीद है कि ये खवाब अब ज़मीन पर भी उतरे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बलिया के लोगों को महानगर के सफ़र के लिए इंतज़ार नहीं करना होगा. उन्होंने कहा है कि दिल्ली और मुंबई जाने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जायगी.

वहीँ सुहेलदेव और बन्द्रा एक्सप्रेस को बलिया से चलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा है कि अभी फिलहाल स्टेशन पर जगह नहीं है. उन्होंने कहा है कि अगले साल तक जब निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा तो यहाँ से नहीं ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा. उन्होंने मार्च 2021 तक इस रूट पर दबल लाइन बिछ जाने की भी बात कही है.

उन्होंने स्टेशन के सुंदरीकरण से लेकर वेटिंग रूप, प्लेटफार्म, ट्रैक लाइन और सर्कुलेटिग एरिया का विस्तार करने को लेकर ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं. इस मौके पर बलिया के संसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ साथ विधायक सुरेंद्र सिंह, धनंजय कनौजिया और भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago