जानें कौन हैं बलिया के नीरज जिनको मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बलिया के रहने वाले नीरज को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रजत पुरस्कार से नवाज़ा है. आपको बता दें कि नीरज को यह अवार्ड सफल आर्ट डायरेक्शन के लिए दिया गया है. मंगलवार को राजधानी दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में इस प्रोग्राम का आयोजन क्या गया था. बलिया के लोगों के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है. नीरज दुबहड़ के घोड़हरा बिसेनी डेरा के रहने वाले हैं.

नीरज ने अपनी अपनी शुरूआती पढ़ाई बलिया से ही की और इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया. वहां से उन्होंने फाइन आर्ट एंड विजुअल आर्ट से डिप्लोमा किया. बाद इसके देश भर में मशहूर पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट से आर्ट डायरेक्शन एवं प्रोडक्शन डिजाइन में एडमिशन लेकर डायरेक्शन के गुण सीखे और आज उनकी पूरी मेहनत रंग लाई जब देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया.

बाद इसके उनके करियर की शरुआत हुई और उन्होंने तमाम फिल्मों में डायरेक्शन का काम किया. वहीँ उन्हें फिल्म ‘एकांत’ में सफल आर्ट डायरेक्शन के लिए इस अवार्ड से नवाज़ा गया है. इस फिल्म के निर्देशक हैं सार्थक भसीन. बीते साल अगस्त में उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया था. इस ख़ुशी के मौके पर नीरज की माँ सुनैना देवी का कहना था कि उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी. यह सपनों के सच होने जैसा है.

वहीँ अपनी इस कामयाबी पर नीरज ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में बलिया के लोग न के बराबर हैं. ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी कि वह बलिया के लोगों को इस इंडस्ट्री में लाने में मदद करें. बलिया के युवाओं से उन्होंने कहा कि अपने मकसद में कामयाब होने के लिए आपको पूरी लगन से उस दिशा में काम करना होगा. सफलता ज़रूर मिलेगी. वहीँ इस खबर ने बलिया के लोग झूम उठे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago