बलिया के छात्रों को ठंड से राहत, अब इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

बलिया : उत्तर भारत समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गलन भरी सर्दी से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कई जिलों में बारिश से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। इसको देखते हुए बलिया के सभी स्कूलों को 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। बता दें की इससे पहले बलिया जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बोर्ड के नर्सरी से डिग्री तक के सभी विद्यालय,  कॉलेज को 23 दिसंबर ,24 दिसंबर और फिर 28 तक ठंड की वजह से बंद किया गया था।

जिला अधिकारी ने यह इस आदेश जारी किया है वहीँ बलिया में इस आदेश को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है । बता दें की ठण्ड की चपेट इस वक़्त पूरा प्रदेश हैं । बुन्देलखंड, कानपुर व आसपास जिलों में सर्दी की चपेट में आकर 12 लोगों ने दम तोड़ दिया। उधर, कोहरे से यातायात भी पूरी तरह से चौपट हो गया है। यहां सर्दी से मरने वालों की संख्या 50 से ऊपर पहुंच चुकी है।

इसके अलावा मंगलवार को बांदा, कानपुर देहात, उन्नाव और औरैया में भी सर्दी से एक-एक मौत हुई। औरैया में ठंड के चलते 13 दिन के बच्चे की जान चली गई। वहीँ अलीगढ़ में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था. अलीगढ़ में शीतलहर को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 28 दिसंबर तक अवकाश की घोषणा कर दी गई थी. जिसके मुताबिक अब अलीगढ़ में सोमवार को स्कूल खुलेंगे.

118 साल में दिसंबर में दूसरी बार आई ऐसी सर्दी– देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी और ठंडी हवाओं की चपेट में हैं. दिल्ली में लगातार लुढ़कते पारे के साथ कंपकंपाने वाली ठंड हो रही है. दिल्ली में दिसंबर की सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है. ठंड का आलम यह है कि 1901 के बाद दूसरी बार ऐसा हो सकता है, जब दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा सर्दी हो रही हो.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago