अपने जिले गाजीपुर को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने दो बड़ी सौगात दीं. उन्होंने यहां रविवार को जोनल ट्रेनिंग और वाशिंग लाइन का उद्घाटन किया. जिले में जोनल ट्रेनिंग का निर्माण 21 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. इसमें लोको पायलट, स्टेशन मास्टर वाणिज्यिक आदि सभी प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास मनोज सिन्हा ने चार मई, 2015 को किया था और रविवार को इसका उद्घाटन भी किया.
गाजीपुर में बना यह ट्रेनिंग सेंटर 11469 वर्गमीटर में बना है. जिसमें ट्रेनिंग के लिए प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और विभिन्न विषयों के 10 अनुदेशक रहेंगे. इसमें 14 शिक्षण कक्ष बनाए गए हैं एवं महिला एवं पुरुष छात्रावास की व्यवस्था की गई है. वहीं सिटी रेलवे स्टेशन पर नई वाशिंग लाइन पर बोलते हुये मनोज सिन्हा ने कहा कि 400 मीटर लंबी वाशिंग लाइन का निर्माण किया गया है. इसे भविष्य में 200 मीटर और बढ़ाया जाएगा. इसकी लागत 19.62 करोड़ रुपये है. मनोज सिन्हा ने कहा कि भारतीय रेल में जितना निवेश पिछले 4 सालों में हुआ है. उतना पिछले 40 वर्षों में नही हुआ. उन्होंने कहा कि भारतीय रेल असैनिक संगठन है जो कि 24 घंटे जनता की सेवा में लगा रहता है.
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…