बलिया- 72 घंटे से रेलवे स्टेशन पर बिजली ठप, यात्रियों में हाहाकार, अधिकारी मस्त

बलिया – माडल रेलवे स्टेशन पर बड़ी लापरवाही सामने आई है । खबर के मुताबिक  72 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप है। इससे रेलयात्रियों में हाहाकार मचा हुआ है । विद्युत आपूर्ति नहीं होने से लोग स्टेशन पर पानी की किल्लत से भी जूझ रहे है।

भीषण गर्मी में पंखे नहीं चलने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं प्रकाश व्यवस्था व गाड़ियों के सिग्नल के लिए जनरेटर चलाना पड़ रहा है, जिससे विभाग को प्रतिदिन हजारों रुपयों की चपत लग रही है।

जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति करने वाला 250 केवीए का ट्रांसफार्मर विगत तीन दिनों से जला हुआ है, जिससे स्टेशन की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। आपूर्ति बाधित होने से वाटर पम्प नहीं चल रहा है।

जिससे स्टेशन पर पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। शौचालयों में पानी नहीं आने से यात्री हलकान हैं। प्लेटफार्म पर लगे टोटियों से भी पीने का पानी नहीं निकल रहा है, जिससे यात्रियों को बोतल बंद पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।

गाड़ियों के परिचालन के समय सिग्नल व प्लेटफार्म पर प्रकाश व्यवस्था के लिए जेनरेटर चलाया जा रहा है। प्रति घंटा 25 लीटर डीजल की खपत हो रही है। इस तरह से देखा जाए तो जेनरेटर चलाने से विभाग को प्रतिदिन हजारों रुपए खर्च करना पड़ रहा है।

वही सीनियर सेक्शन इंजीनियरअजय सिंह के मुताबिक  ट्रांसफार्मर जलने से स्टेशन की बिजली बाधित है। ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कार्य चल रहा है। बहुत जल्द स्टेशन की विद्युत व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago