मोदी सरकार में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को एक नई ट्रेन चलाने की घोषणा की। यह ट्रेन क्षेत्र को यूपी की राजधानी लखनऊ से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इससे पहले सिन्हा ने आज गाजीपुर में अफीम फैक्ट्री के सामने बने जोनल प्रशिक्षण केंद्र व सिटी स्टेशन पर बने वाशिंग पिट का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने 15 अगस्त तक मऊ से या औड़िहार से लखनऊ तक एक और नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की बात कही। साथ ही स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बलिया-बनारस मेमू का फेरा बढ़ाने का भी एलान किया। उन्होंने बताया कि वाशिंग पिट व जोनल प्रशिक्षण केंद्र बनने के बाद गाजीपुर देश का 13 वां ऐसा जिला बन गया है जहां यह सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…