Categories: मनोरंजन

मलेशिया में छाए भोजपुरी सुपरस्टार ,निरहुआ, अंजना सिंह, रवि किशन को नासिर हुसैन सम्मान

चौथे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड (IBFA) की घोषणा हो गई है. मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में बीते शनिवार को आयोजित इस पुरस्कार समारोह में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को इस साल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया. वहीं भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा अंजना सिंह को उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के सम्मान से पुरस्कृत किया गया. वहीं, यूट्यूब पर अपने वीडियो से अक्सर चर्चा में रहने वाली भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे को बेस्ट क्रिटिक का पुरस्कार दिया गया. IBFA अवार्ड में इस साल से एक नया पुरस्कार शुरू किया गया. भोजपुरी फिल्मों के पितामह कहे जाने वाले नासिर हुसैन के नाम पर शुरू होने वाला यह पुरस्कार पहली बार भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार रवि किशन को दिया गया. कुआलालंपुर में रंगारंग कार्यक्रम के बीच भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को IBFA अवार्ड दिए गए.

नासिर हुसैन सम्मान, समारोह की उपलब्धि
इस साल की भोजपुरी फिल्मों के लिए आयोजित किया गया IBFA अवार्ड समारोह, प्रस्तुति को लेकर अपने आप में अनूठा था. समारोह की सबसे शानदार उपलब्धि, भोजपुरी फिल्मों के जन्मदाता प्रख्यात कलाकार नासिर हुसैन की याद में पुरस्कार शुरू करना रही. इसके लिए जो नाम चुना गया, वह हकीकत में भोजपुरी सिनेमा का सही प्रतिनिधि माना जाता है. हिन्दी और भोजपुरी के अलावा देश की कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके एक्टर रवि किशन को पहला नासिर हुसैन सम्मान दिया जाना, समारोह में उपस्थित दर्शकों को भावुक कर गया. वहीं, भोजपुरी बॉक्स ऑफिस के शहंशाह माने जाने वाले सुपरस्टार दिनेश लाल यादव को उनकी बेहतरीन फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया. वहीं अभिनेत्री अंजना सिंह अपनी फिल्म ‘जिगर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं.

वन सिंह बने पॉपुलर एक्टर और सिंगर
IBFA अवार्ड समारोह में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह को सर्वाधिक चर्चित अभिनेता माना गया. यही नहीं, संगीत की उनकी प्रतिभा की भी सराहना की गई. पवन सिंह को मोस्ट पॉपुलर एक्टर और सर्वश्रेष्ठ गायक के खिताब से नवाजा गया. वहीं, चरित्र अभिनेता संजय पांडे को बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल और मनोज सिंह टाइगर को बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल का पुरस्कार दिया गया. बता दें कि IBFA अवार्ड को भोजपुरी सिनेमा का इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड माना जाता है. इस बार IBFA अवार्ड समारोह बीते 21 जुलाई को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित किया गया था. इस समारोह में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे शामिल हुए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago