बलिया में हमला कर सकता है टिड्डी दल, जानें बचाव के उपाय

बलिया डेस्क. राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से टिड्डी दल के प्रवेश की संभावनाओं को देखते हुए कृषि विभाग मुस्तैद है। इसको लेकर कंट्रोल रूम की स्थापना कर ली गई है, जिसमें जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नंदा (9795340568), तकनीकी सहायक हरेंद्र कुमार मौर्य (8896710262 और देवेश आनंद सिंह (9598725565) लगाए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को इसके नियंत्रण के कुछ ठोस उपाय बताए हैं। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल के यांत्रिक नियंत्रण के लिए धुंवा करना, ढोल, नगाड़े, ड्रम, डीजे आदि बजाकर शोर मचाने से इस कीट को पेड़ों एवं फसलों पर बैठने से रोका जा सकता है। इसी प्रकार रासायनिक नियंत्रण की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मेलाथियान 5 प्रतिशत धूल 25 किग्रा, फ़्रनवेल रेट 4 प्रतिशत धूल 25 किग्रा, क्लोरपिरिफास 10 प्रतिशत धूल 15 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से बुरकाव कराएं।

क्लोरपिरिफास 20 प्रतिशत ईसी की 1.25 लीटर मात्रा को 500 लीटर पानी में घोल बनाकर स्प्रे कराएं। क्लोरपिरिफास 50 प्रतिशत और साइपरमैथरीन 5 प्रतिशत ईसी 500 एमएल को 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर स्प्रे करें। lemdacymethrin 5 लीटर को 500 लीटर पानी मे घोल बनाकर स्प्रे कराएं। टिड्डी दल के प्रभावी नियंत्रण के लिए मेलाथियान 96% यूएलवी का छिड़काव अत्यंत प्रभावी है लेकिन यह रसायन आम जनता को उपलब्ध नहीं होता है, इसलिए इसका प्रयोग संभव नहीं है। यह रसायन किड नियंत्रण संबंधी सरकारी तंत्र को उपलब्ध हो सकता है। रसायन के छिड़काव के लिए उपयुक्त समय रात्रि 11 बजे से सुबह 8 बजे तक होता है।

टिड्डी दल का आक्रमण हो तो ऐसा करें…..

सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि टिड्डी दल के आक्रमण की दशा में लोकस्ट कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन फरीदाबाद को www.ppqs.gov.in अथवा केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र लखनऊ के फोन नंबर 05222732063 एवं ipmup12@nic.in अथवा कृषि निदेशालय के कंट्रोल रूम जीरो 05222205867 पर सूचित करें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago