बलिया- शार्ट सर्किट से लगी आग, फूटवियर की दुकान हुई खाक

बलिया।
नगरा थाना क्षेत्र के मालीपुर बाजार में स्थित एक जूते चप्पल की दुकान में शुक्रवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिसमें दुकान में रखें हजारों रुपए का जूता चप्पल जलकर खाक हो गया। दुकान से धुआं निकलने तथा दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगो को आग लगने की जानकारी हुई। लोगो ने किसी तरह दुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया।

बताया जाता है कि नगरा थाना क्षेत्र के सरियाव मनोबीर निवासी गोविंद मालीपुर बाजार में फूटवेयर यानी जूता चप्पल की दुकान किया है। प्रतिदिन की तरह गोविंद शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गये। इसी बीच रात में दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने व दुर्गंध उठता देख आसपास के लोग दुकान मालिक को सूचना देने के साथ ही दुकान का ताला तोड़कर आग पर किसी तरह काबू पाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस अग्निकांड में दुकान में रखा हजारों रुपए का जूता चप्पल जलकर खाक हो गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago