अधिकारीयों पर बरसे डीएम, प्रदेश में जिले की रैंकिंग बढ़ाने पर दिया जोर

बलिया
जिला अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पूरी गतिशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जिला अधिकारी आज कलेक्ट मे आयोजित बैठक में प्राथमिकता के 61 बिन्दुओं पर की गयी कार्यवाही की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होने कार्यक्रमों के क्रियान्वयन मे सी व डी श्रेणी मे चल रहे विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में जिले की रैंकिंग बढ़ाई जाय।

कहा कि डाटा फीडिंग मे विशेष सतर्कता बरती जाय। कहा कि सी एम ओ अपने नक्शे सुधारें। जिला अधिकारी ने अर्थ एवं संख्याधिकारी महीने की 5 तारीख को सभी के डाटा चेक करेंऔर जिनके नक्शे गलत हों, सही कराये जांए। कहा कि अगली मीटिंग में सभी अधिकारी गत माह का व उससे पिछले माह का नक्शा लेकर आयेंगे। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की गति धीमी पायी गयी।

चकबंदी वादो के निस्तारण, महिला अपराधो कार्यवाही, कुपोषण से मुक्ति जैसे कार्यक्रम ‘ सी’ श्रेणी मे पाये गये। पेयजल मिशन, अधूरे निर्माण कार्यो, डूडा, पुलिस, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, बिजली, आदि विभागो के कई कार्यक्रम’ डी ‘श्रेणी में पाये गये। नक्शा मे कतिपय खामियाँ पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सभी 7 अपर जिला सांख्यिकीय अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि मंगलवार तक नक्शा की सभी त्रुटियां सुधार कर प्रस्तुत किया जाए। विद्युत विभाग की अलग से बैठक बुलाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। बैठक मे सी डीओ बद्रीनाथ सिह, डी डी ओ शशिमौलि मिश्र, डी एफ ओ श्रद्धा यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago