बलिया में 2 लाख बीमाधारकों के साथ बड़ा फ्रॉड, ख़ुलासे के बाद मचा हुआ है हड़कंप

बलिया में बड़ा फ्राड सामने आया है । गरीब व कम आय वर्ग के लोगों के लिए चल रही सूक्ष्म बीमा योजनाओं के नाम पर एनजीओ जीएसएसए (ग्रामीण समाज सेवा एसोसिएशन) द्वारा एक लाख 87 हजार बीमाधारकों से धोखाधड़ी का मामला सामने हडकंप मचा हुआ है । प्रकरण के खुलासे के बाद से एनजीओ संचालक फरार हैं।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने हाईकोर्ट में पूर्व जमानत के लिए याचिका दाखिल की जिसे खारिज कर कोर्ट ने पॉलिसीधारकों को भुगतान का प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा है। बलिया में नवंबर 2008 में पंजीकृत ग्रामीण समाज सेवा एसोसिएशन नाम के एक एनजीओ ने मालगोदाम रोड पर कार्यालय खोला। यह संस्था बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण में पंजीकृत है और इसने सूक्ष्म बीमा कार्यालय मंडल गोरखपुर से जुड़ कर कार्य शुरू किया।

संस्था ने एजेंटों के माध्यम से एलआईसी के सूक्ष्म बीमा की पॉलिसी जीवन मधुर, जीवन दीप, जीवन मंगल के नाम से 100, 200, 500 की मासिक किस्त तथा फिक्स डिपॉजिट के रूप में पांच वर्ष के लिए धन जीएसएसए में जमा करवाया। किंतु पहली किस्त को छोड़ कर संस्था ने कोई किस्त गोरखपुर स्थित सूक्ष्म बीमा कार्यालय में जमा नहीं की।

बीमा की अवधि पूर्ण होने पर जीएसएसए के एमडी महावीर सिंह के हस्ताक्षर से सैकड़ों बीमाधारकों को बैंक ऑफ बड़ौदा के चेक दिए गए, लेकिन सारे चेक बाउंस हो गए। मामले में एजेंट अमरनाथ पांडेय ने सुखपुरा कोतवाली में 28 सितंबर को बीमाधारकों के धन के गबन का केस एनजीओ संचालक इंद्रावती देवी, महावीर सिंह व पंकज सिंह के खिलाफ दर्ज कराया।

इस संबंध में बीके श्रीवास्तव उप प्रबंधक, माइक्रो एलआईसी गोरखपुर मंडल का कहना है कि जांच में पाया गया कि वर्ष 2008-2009 से  20012-13 तक पांच साल के लिए कुल एक लाख 87 हजार लोगों का बीमा ग्रामीण समाज सेवा एसोसिएशन द्वारा कराया गया था।

जिसकी मैच्योरिटी वर्ष 2017-18 है, लेकिन इन पॉलिसियों की सिर्फ एक किस्त एलआईसी के कोष में जमा है। बाकी चार साल 11 महीने की किस्त जमा ही नहीं की गई। इसकी रिपोर्ट सुखपुरा थाने को सौंप दी गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago