बलिया: छठ पूजा तैयारी के दौरान करंट लगने से दो युवकों की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

बलिया कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल गांव में सोमवार देर रात छठ पूजा की तैयारी का माहौल अचानक मातम में बदल गया. छठ पर्व की तैयारी कर रहे अमित और आतिश नाम के दो युवकों को करंट लग गया तुरंत ही ग्रामीणों ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस बात से नाराज मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की. उपद्रवियों ने इमरजेंसी में बनी पुलिस चौकी की कुर्सियों को भी नहीं बख्शा.
घटना की सूचना मिलते ही बलिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक उपद्रवी वहां से भाग चुके थे. पुलिस ने दोनों शव को मोर्चरी में रखवाया और और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस चौकी के अंदर हुई तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही सीओ सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे.

परिजनों ने बताया कि छठ पूजा के तैयारी के दौरान दोनों को करंट लगा था जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी सांस चल रही थी लेकिन यहां पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था. सिर्फ फार्मासिस्ट के सहारे इमरजेंसी सेवाएं चल रही थीं. जब तक डॉक्टर आए तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने बलिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर तोड़फोड़ की और कई दरवाजों के शीशे तोड़ डाले.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago