योगी ने राजभर के बयानों पर चुप्पी तोड़ी, कहा- उनके बारे में बोलना उनका महत्व बढ़ाने जैसा

प्रदेश सरकार पर लगातार निशाना साध रहे कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के तीखे बयानों पर अब भाजपा नेताओं की चुप्पी टूटने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां विनाश काले विपरीत बुद्धि का भाव हावी हो, ऐसे लोगों के बारे में कुछ भी बोलना उनका महत्व बढ़ाने जैसा है। उधर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजभर के गलत बयान स्वीकार्य नहीं हैं।
ओमप्रकाश राजभर यूं तो लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं लेकिन ताजा मामला जिलों के नाम बदलने को लेकर सामने आया है। उन्होंने जिलों के नाम बदलने को भाजपा का ड्रामा बताया है और कहा कि भाजपा को पहले अपने मुस्लिम चेहरों शाहनवाज हुसैन, मुख्तार अंसारी व मोहसिन रजा के नाम बदलने चाहिए।

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजभर को भाजपा को सुझाव देने के बजाय अपनी पार्टी के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उसके फैसलों पर सवाल उठाने के बजाय राजभर अपनी पार्टी के विस्तार पर ध्यान दें।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित होने वाले संत सम्मेलन पर केशव ने कहा, भाजपा सरकार में कोई भी सम्मेलन कर सकता है। जहां तक अयोध्या में निर्माण का सवाल है तो वहां भव्य मंदिर बनेगा। लेकिन जब तक मामला कोर्ट में विचाराधीन है, कुछ कहना उचित नहीं है। इतना जरूर कह सकता हूं कि अयोध्या में बाबर के नाम पर एक ईंट नहीं लगेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago