Categories: मनोरंजन

VIDEO: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्‍म ‘वॉन्‍टेड’ का Trailer रिलीज, मचाई धूम

भोजपुरी सुपरस्‍टार पवन सिंह की फिल्‍म ‘वान्‍टेड’ के फर्स्‍ट ने पहले ही धमाल मचा दिया और अब इस फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. पवन सिंह की इस मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया और अपनी इस फिल्‍म में उनका धमाकेदार अंदाज नजर आने वाला है. ट्रेलर में पवन सिंह का जबरदस्‍त एक्‍शन नजर आ रहा है. ट्रेलर में वह काफी दमदार डायलॉग भी बोलते दिख रहे हैं. जैसे, ‘आंख कमजोर और लाचार लोग दिखाते हैं मंत्रीजी, हम लोगों को उनकी औकात दिखाते हैं’ और ‘इस हनुमान ने सिर्फ अशोक वाटिका उखाड़ा है, अभी लंका दहन बाकी है.’

पवन सिंह अपने एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं और हैरतअंगेज एक्शन के साथ कहर ढाह रहे हैं.  यही नहीं, फिल्म में पवन सिंह के डायलॉग भी काफी जोरदार है. ट्रेलर में पवन सिंह एक्शन मूड और दमदार किरदार में दिख रहे है. साल 2018 में पवन सिंह की यह पहली फिल्‍म है, जो 27 अप्रैल 2018  को रिलीज हो रही है. इसको लेकर उन्‍होंने कहा कि फिल्म ‘वांटेड’ बेहद उम्दा कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म है, जिसमें एक्‍शन के अलावा रोमांस भी दिखेगा, वो भी भोजपुरिया स्‍टाइल में. मुझे फिल्‍म से काफी उम्मीदें हैं और अपने चाहने वालों पर भी भरोसा है कि वो मुझे अपना प्यार पहले की ही तरह देंगे. आप भी देखें फिल्‍म ‘वांटेड’ का ट्रेलर.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago