बेल्थरारोड- शहीद प्रवेश द्वार का ऊर्जा मंत्री ने किया लोकार्पण, कहा- जल्द बनेगा शहीद पथ

बेल्थारा रोड- उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने शुक्रवार को तुर्तीपार  में शहीद राम प्रवेश यादव स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। उन्होंने शहीद के परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि उनके साथ पूरी सरकार खड़ी है। शहीद रामप्रवेश यादव को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी शहादत को देश कभी भुला नहीं सकता। मुख्यमंत्री द्वारा शहीदों के गांवो को मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत चयनित करने का निर्णय लिया गया है। इसकी क्रम में शहीद के गांव टंगुनिया को मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत चयनित कर लिया गया है। यहां पर सभी विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर शहीद के परिवार जनों, बच्चों, पत्नी और पिता को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा शहीद की याद में शहीद पथ भी बनवाया जाएगा। अपने भावुक संबोधन में उन्होंने कहा कि मां भारती की रक्षा करते हुये रामप्रवेश यादव शहीद हुए, हमें उनकी शहादत पर गर्व है। हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि शहीद के परिवार की हर सम्भव मदद करें। उन्होंने कहा कि मां भारती के गद्दारों को हमें मुंहतोड़ जवाब देना है। इस अवसर पर उन्होंने तमाम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर बेल्थरारोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम ‘एक साल नई मिशाल’ में ‘सेवक’ पत्रिका का विमोचन किया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, विधायक धनंजय कनौजिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago