बलिया के विनोद यादव को रेलवे इतिहास के पहले CEO की मिली जिम्मेदारी

बलिया डेस्क : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव को बोर्ड का सीईओ बनाया गया है. 1980 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स रहे वी के यादव बोर्ड के सीईओ के तौर पद संभालने वाले पहले शख़्स हैं. उनकी नियुक्ति के लिए नियुक्ति समिति ने मंज़ूरी दे दी है.

बड़ी बात यह है कि वी के यादव अपने बैरिया के सुकरौली गांव के रहने वाले हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई नरहरि इंटर कालेज में हुई और यहाँ से हाई उन्होंने दसवीं किया. बाद इसके राजकीय इटर कालेज से उन्होंने 12 वीं किया और इस एग्ज़ाम में उन्होंने टॉप किया. इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद से इंजीनियरिंग किया और आस्ट्रेलिया से मास्टर की ड्रिग्री भी हासिल किया. वी के यादव 2012 में लखनऊ के डीआरएम भी थे और अपने ज़िले बलिया के एक नंबर प्लेटफार्म के विस्तार और मालगोदाम के निर्माण के निरीक्षण के दौरान भी वह यहाँ आए थे.

बताया जाता है कि भले ही वह काफ़ी समय से बाहर हो लेकिन अपने गांव से वह हमेशा जुड़े रहे हैं. शहर केहरपुर मोहल्ले में भी उनका एक घर है. इनके बेटे अमेरिका में नौकरी करते हैं. एक बेटी है जिनकी शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में हैं. हालाँकि वी के यादव अपने परिवार के साथ गोरखपुर में रहते हैं. इनकी शादी कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम सिंह यादव की बेटी अर्चना यादव के साथ हुई है.

बताया जाता है कि बचपन से ही वह पढ़ाई में काफ़ी तेज रहे और कड़ी मेहनत की बदौलत वह इस मुक़ाम तक पहुँचे हैं. उनके पिता का नाम है शीतल प्रसाद यादव जोकि सीडीओ आफिस में बाबू थे. इनके एक छोटे भाई भी थे लेकिन वह अब इस दुनिया में नहीं है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago