ग्राम विकास बैंक चुनाव- तीसरी बार जीते इन्द्रप्रताप, बीजेपी समर्थित प्रत्याशी की करारी हार

बिल्थरारोड डेस्क : उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक बिल्थरारोड के प्रतिनिधि पद के चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी इन्द्रप्रताप सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी दयानन्द वर्मा को करारी शिकस्त देते हुए 232 मतो से पराजित कर दिया। घोषित परिणाम के अनुसार पोलिंग 524 मतो में इन्द्रप्रताप सिंह को 375, दयानंद वर्मा को 143, राजेन्द्र प्रताप सिंह को 1 व 5 मत अवैध घोषित किये गए।

इस चुनाव से पूर्व इन्द्रप्रताप सिंह बीते दो सत्रों में निर्विरोध निर्वाचित रहे हैं। इस चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक हुआ था। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होते ही प्रत्याशी दयानन्द वर्मा ने इन्द्रप्रताप सिंह को सरकारी शिक्षक का हवाला देकर उन्हें चुनाव न लड़ने को लेकर शिकायती पत्र चुनाव अधिकारी को दिया।

और मतगणना न करने की अपील की। इस शिकायत पर विचार कर विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए चुनाव अधिकारी ने दयानन्द वर्मा की अनुपस्थिति में वीडियोग्राफी के बीच मतगणना का कार्य सम्पन्न करा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से इस मौके पर एसडीएम सन्त कुमार, तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह, सीओ सिकन्दर पुर पवन कुमार, सीओ रसड़ा केपी सिंह, खण्ड विकास खण्ड अधिकारी राम आशीष, एडीओ कोआपरेटिव शशांक सिंह, अपर जिला सहकारी अधिकारी

पीएन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह सहित नगरा, भीमपुरा, सिकन्दर पुर थाने की पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र निर्गत होने के बाद उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच नव निर्वाचित इन्द्रप्रताप सिंह को उनके बिल्थरारोड स्थित आवास पर सरकारी वाहन से पहुंचाने का काम किया।

आवास पर जीत का जश्न का माहौल देखा गया, किन्तु अपने सभी समर्थको से मिलकर इन्द्रप्रताप सिंह अपने ग्राम ससना के लिए रवाना हो गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

5 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago