बलिया में पुलिस चौकी पर पथराव, एएसपी समेत कई घायल

बालिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी मोड़ पर चक्काजाम कर रहे लोगों ने अचानक पुलिस चौकी दक्षिणी पर धावा बोल दिया। इस हमले में एएसपी संजय कुमार समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। कई वाहन भी क्षति ग्रस्त हुए है।

खबर के मुताबिक रसड़ा कस्‍बे के धोबही मुहल्ले में चाचा-भतीजा के बीच जमीन को लेकर चल रहा विवाद ने गुरुवार को बड़े बवाल की वजह बन गया। पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोग बलिया-रसड़ा-मऊ मार्ग के कोटवारी मोड़ पर प्रदर्शन करने लगे। लोग सड़क जाम कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

सूचना पाकर सीओ रसड़ा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद एएसपी संजय कुमार भी पहुंचे। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क खाली कराने के लिए बातचीत के दौरान पुलिस ने अचानक लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए। पुलिस पर पथराव करने लगे। लाठी-डंडे और ईट-पत्थर चलते ही भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पथराव में एएसपी संजय कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।

दर्जनों ग्रामीण भी जख्मी हो गए। नाराज लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला कर टीनशेड और वहां खड़ी बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार चाचा और भतीजे में आपस में जमीन को लेकर विवाद था। आरोप है कि पुलिस ने भतीजे पन्नालाल राजभर की पिटाई कर दी। ग्रामीण उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां से लौटकर उन्‍होंने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

5 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago