बलिया जिले के दो मेधावी बच्चों ने आइआइटी जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित कर इस जिले का नाम रोशन किया है। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा.अजीत ¨सह व डा.आशु सिंह की पुत्री शिवांगी सिंह ने परीक्षा में आल इंडिया में 4242 रैंक प्राप्त की है। शिवांगी ने हॉली क्रॉस स्कूल से 96 प्रतिशत अंक के साथ हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था।
वहीं इंटर की पढ़ाई सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती नगर लखनऊ से की जिसमें शिवांगी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की। उसने कोटा में रहकर आइआइटी की तैयारी की।
दूसरी ओर सुखपुरा समीपवर्ती गांव दूबे के डेरा निवासी अभिषेक दूबे पुत्र स्वामीनाथ दूबे ने आइआइटी जेईई एडवांस में 6231वीं रैंक लाकर न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अभिषेक की इस कामयाबी पर उसके पूरे परिवार, मित्र व शुभेक्षुओं ने खुशी का इजहार किया है। अभिषेक इसकी तैयारी घर पर रहकर ही कर रहा था। इस कामयाबी का श्रेय उसने कठिन परिश्रम व बड़ों के आशीर्वाद को दिया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…