बैरिया विधायक का लेखपालो ने किया पुतला दहन, जताया आक्रोश

बलिया। राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार के साथ बैरिया विधायक के भतीजे द्वारा किए गए मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने के विरोध में लेखपाल और कानूनगो संघ सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को धरना दिया।

इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह का पुतला दहन किया। संगठन ने चेताया कि प्रशासन इस प्रकरण में उदासीनता बरतता है तो कार्य का बहिष्कार करने के साथ अन्य संगठनों के साथ जोरदार तरीके से प्रशासन का विरोध करेंगे।

धरना सभा को संबोधित करते हुए कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय ने कहा कि द्वाबा विधायक सुरेंद्र सिंह के भतीजे राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। कहा कि सरकार होने से किसी भी जनप्रतिनिधि के घरवालों को मारने-पीटने का लाइसेंस नहीं मिल जाता है।

कहा कि हम कर्मचारी उनकी गिरफ्तारी से कम पर कोई समझौता नहीं करने वाले है। रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष जमाल आलम ने कहा कि हम कर्मचारियों के उत्पीड़न के मामले में किसी के सामने झ़ुकने वाले नहीं है। कर्मचारी नेता बिजेंद्र सिंह ने कहा कि हम आरपार की लड़ाई लड़ेगें। कर्मचारी नेता बलवंत सिंह ने कहा कि द्वाबा विधायक के मनमानी पूर्ण रवैए से पूरा जनपद आक्रोशित है। ऐसे जनप्रतिनिधि को शासन केवल अपने स्वार्थ में संरक्षण दे रहा है। निकम्मे जनप्रतिनिधियों को संरक्षण देना सरकार के हक में ठीक नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आगामी 13 जून को जिले के सभी कार्यालय बंद कर हम अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago