सपा के कद्दावर नेता से मिले ओमप्रकाश राजभर, बंद कमरे में गुफ्तगू से बढ़ी हलचल

यूपी में बीजेपी सरकार की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर और एसपी नेता शिवपाल यादव की मुलाकात हुई। वाराणसी में बंद कमरे में हुई मुलाकात को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। इसे वर्ष 2019 के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि दोनों नेताओं ने इसे शिष्‍टाचार मुलाकात बताया है।
शिवपाल यादव गुरुवार को वाराणसी पहुंच सर्किट हाउस में ठहरे थे। शुक्रवार की सुबह ओमप्रकाश राजभर भी सर्किट हाउस पहुंचे तो बंद कमरे में दस मिनट तक उनके बीच गुफ्तगू हुई। दोनों नेता बाहर निकले तो चेहरे पर मुस्‍कुराहट थी। जाते वक्‍त शिवपाल ने ओमप्रकाश राजभर से गर्मजोशी से हाथ मिलाकर कहा, ‘फिर मुलाकात होगी।’ एसपी और एसबीएसपी नेताओं की मुलाकात की खबर शहर में तेजी से फैलने से चर्चाओं का बाजार गरम रहा।

वाराणसी में इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी को 2019 के चुनाव में पटखनी देने के लिए बनने वाले महागठबंधन में या तो एसबीएसपी को शामिल करने की तैयारी है या फिर पार्टी में दबदबा कम होने के चलते शिवपाल दूसरी पार्टी जॉइन कर सकते हैं।

गठबंधन में नहीं जा रहा
इस संदर्भ में पूछे जाने पर ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि गरीबों और असहायों के हित के लिए आंदोलन में समाजवादी पार्टी और शिवपाल यादव ने उनका पहले कई बार साथ दिया है। ऐसे में अगर वह सर्किट हाउस में मौजूद रहे तो मिलने में कोई हर्ज नहीं। उन्‍होंने महागठबंधन में जाने की चर्चा को गलत बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं भारतीय जनता पार्टी के साथ हूं औ 2024 तक रहूंगा। मुलाकात को लेकर किसी को कयासबाजी करनी हो तो करता रहे।’

उधर, शिवपाल यादव ने इसे शिष्‍टाचार मुलाकात बताया। गठबंधन को लेकर कुछ बात होने के सवाल पर वह बोले कि आप ओमप्रकाश राजभर से ही पूछिए तो बेहतर होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago