बलिया के इन छात्रों को आईआईटी जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता

बलिया जिले के दो मेधावी बच्चों ने आइआइटी जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित कर इस जिले का नाम रोशन किया है। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा.अजीत ¨सह व डा.आशु सिंह की पुत्री शिवांगी सिंह  ने परीक्षा में आल इंडिया में 4242 रैंक प्राप्त की है। शिवांगी ने हॉली क्रॉस स्कूल से 96 प्रतिशत अंक के साथ हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था।

वहीं इंटर की पढ़ाई सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती नगर लखनऊ से की जिसमें शिवांगी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की। उसने कोटा में रहकर आइआइटी की तैयारी की।

दूसरी ओर सुखपुरा समीपवर्ती गांव दूबे के डेरा निवासी अभिषेक दूबे पुत्र स्वामीनाथ दूबे ने आइआइटी जेईई एडवांस में 6231वीं रैंक लाकर न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अभिषेक की इस कामयाबी पर उसके पूरे परिवार, मित्र व शुभेक्षुओं ने खुशी का इजहार किया है। अभिषेक इसकी तैयारी घर पर रहकर ही कर रहा था। इस कामयाबी का श्रेय उसने कठिन परिश्रम व बड़ों के आशीर्वाद को दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago