Categories: बलिया

लगातार बारिश से बलिया बेहाल, सड़कों पर जलभराव, बिजली आपूर्ति ठप्प

बलिया में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। तेज हवाओं के साथ चली आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई। रातभर कई गांवों में बिजली गुल रही।

आज सुबह से ही बारिश का दौर बना हुआ है। लगातार बारिश से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। न लोग बाहर निकल पा रहे हैं और बिजली न रहने से घर में बैठना भी मुश्किल हो रहा है। कई रास्तों में पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा।  चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के पश्चिम माल गोदाम रोड पर एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया है।

बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश और तेज हवा के कारण रेलवे स्टेशन के पीछे माल गोदाम रोड पर पेड़ गिर जाने से तीन जगह एचटी लाइन के तार टूट जाने के कारण कस्बे सहित ग्रामीण इलाके अंधेरे में डूब गए हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण घरों में लगे इनवर्टर, टेलीविजन और मोबाइल बंद हो चुके हैं।

लगातार बारिश और तूफानी हवा के कारण लाइनमैन तार भी नहीं जोड़ पा रहे हैं। एसडीओ हरिओम गुफ्ता व जेई विपिन कुमार सिंह का कहना है कि मौसम सही होते ही तार जोड़कर विद्युत आपूर्ति चुस्त-दुरुस्त करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं का ट्रांसफार्मर चार दिन तक जला पड़ा रहा। इससे सीएचसी में रखी गई वैक्सीन पर खतरा मंडरा रहा था। हालांकि जनरेटर चलाकर किसी तरीके से इसे बचाया गया।

शुक्रवार को ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। शनिवार से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को ट्रांसफार्मर जल गया था। इसकी सूचना विभाग को दे दी गई थी। बिजली न होने से कोल्डचेन को मेंटेन करने के लिए जेनरेटर चलाना पड़ा। ब्लॉक सोहांव का पूरा वैक्सीनेशन इसी अस्पताल से संचालित होता है। वहीं जनपद के अन्य सेक्टर भी बारिश से प्रभावित हैं। लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago