Categories: बलिया

बलिया के इन ग्रामीण क्षेत्रों में 18.43 करोड़ से बनेंगी 17 पुलिया

बलिया के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब कच्ची सड़कों से सफर नहीं करना पड़ेगा। आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 17 पुलिया बनवाई जाएंगी। इन पुलियों का निर्माण 18.43 करोड़ की लागत से कराया जाएगा।

बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के समय लोगों को काफी परेशानी होती थी। सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। ऐसे में पैदल सफर करना भी दूभर हो जाता था। भारी बरसात से कई पुलिया टूट गयी थी। जिससे ग्रामीणों की मुसीबतें और बढ़ गई थी। सबसे ज्यादा किसान परेशान थे।

पीडब्ल्यूडी की ओर से इन पुलिया और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। स्वीकृत नहीं मिलने से इन पर कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। शासन की ओ से अब जनपद में कुल 18 पुलिया और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।।

यहां होगा पुलिया निर्माण- एकमटिया-धड़सरा गांव के पास नाले पर, करन छपरा में पुलिया का निर्माण, गड़वार-नगरा से नेवादा मार्ग पर, गोहाडीह से सरियांव के बीच नाले पर, गोठवा-सुल्तानपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास आंवला नाले पर, हरदत्तपुर में धोबी घाट स्थान पर, छितौनी नाले पर, टोला बाजराय के पास नाले पर, दुबहड़ अस्पताल से ढेलहवा मेघामठ नाले पर, बछईपुर में पुलिया का निर्माण, बिंद के छपरा में पाएमजीएसवाई मार्ग एवं दवनी बीज गोदाम के मध्य नाले पर, शेरवां कला-अराजीमुतखीपुर मार्ग पर, कपुरी चेरुईया से बैरिया दुर्गा मंदिर पर, हल्दीपुर में छपिया मार्ग के नारापार के बाद कोईली मुहान ताल पर, मनियर दियरा चुकड़ा-2 में नाले पर, मिश्रौली एवं चकरा के बीच बसनही नाले पर पुलिया निर्माण होगा।

प्रत्येक पुलिया के लिए पांच लाख की धनराशि दी गई है। लेकिन विभागीय अधिकारियों के अनुसार ये राशि कम है। लेकिन उनका कहना है कि स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की कवायद पूरा कर काम शुरू कराया जाएगा। शेष धनराशि के लिए डिमांड शासन को भेजी जाएगी।

वहीं पुलिया बन जाने का सीधा लाभ किसानों को होगा। पुलियों का निर्माण होने से अब किसानों को अपनी फसलों आदि की ढुलाई में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा था। इनका निर्माण पूरा होने से किसानों के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago