Categories: बलिया

बलियाः बीच बाजार में बवाल, मारपीट के बाद बाइक में लगाई आग, इलाके में दहशत

बलिया में बीते दिन जमकर हंगामा हुआ। यहां बीच बाजार में कुछ युवकों ने एक दुकानदार को बुरी तरह पीट डाला। जिससे गुस्साए दुकानदार और उसके साथियों ने हमलावरों की बाइक में आग लगा दी। इस घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जलती बाइक को बुझाकर थाने ले गई और मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दे कि बभनौली गांव में रविवार रात बारात आई। इसी बीच बारात में आए फुलवरिया के अमित सिंह व अन्य युवकों की बांसडीहरोड बाजार के दुकानदार अमित पांडे से विवाद के बाद मारपीट हो गयी। लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

लेकिन सोमवार की शाम बांसडीहरोड मोड़ पर अमित सिंह अपने दो साथियों के साथ बाइक से विवेक की दुकान पर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। दुकानदार को पीटता देख साथी दुकानदार आक्रोशित हो गए। जिसके बाद बदमाश भाग गए और घटना से गुस्साए घायल दुकानदार व उसके साथियों ने हमलावरों की बाइक में आग लगा दी।

इसके बाद मामला और उलझ गया है। दोनों गांवों में तनाव का माहौल है। क्षेत्रवासियों में भी खौफ की स्थिति है। वहीं सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी ने घटनास्थल के साथ ही दोनों गांवों में चक्रमण कर दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में एक दिन पहले विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago