बेलथरा रोड: चौकिया-तेंदुआ मार्ग निर्माण की मांग को लेकर सपा नेताओं ने निकाला जुलूस

बेल्थरारोड। बीते कई दिनों से बलिया-लखनऊ राजमार्ग पर बेल्थरारोड में ग्राम चौकिया से तेंदुआ सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। रहवासी कई बार मार्ग का निर्माण करने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद अब सपा ने आवाज बुलंद की है। चौकिया-तेंदुआ मार्ग निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक गोरख पासवान के नेतृत्व में विशाल जुलूस निकाला गया। चरण सिंह तिराहे से जुलूस की शुरुआत हुआ।

जिसमें सपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनमानस ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। बीते एक साल से कछुआ चाल से राज मार्ग का निर्माण हो रहा है। जिसका विरोध किया गया और तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडएम राजेश गुप्ता को सौंपा।

ज्ञापन में ग्राम चौकिया से तेन्दुआ राजमार्ग संग सीयर-सोनाड़ीह मार्ग व सोनड़ीह रेलवे ढाला से बहोरवा ग्राम तक की सड़क निर्माण की मांग शामिल थी। ज्ञापन के माध्यम से 19 दिसम्बर तक पिचिंग कार्य पूर्ण करने की चेतावनी भी दी गयी है। कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि यदि पिचिंग कार्य जल्द पूरा नहीं किया गया तो 20 दिसंबर से क्रमिक अनशन शुरु हो जाएगा।

इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन शम्भू नाथ आचार्य, अल्प संख्यक सेल के अध्यक्ष मतलूब अख्तर, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष प्रशान्त कुमार जायसवाल मंटू, सपा नगर अध्यक्ष शिवम बर्नवाल, मास्टर इरशाद, शशिकान्त गुप्ता उर्फ गोपाल जी, ग्राम प्रधान उमेश चौरसिया, ग्राम प्रधान सज्जन पासवान, साहब लाल यादव, अंगद यादव, सोएब

अहमद शिब्बू, गीता देवी, मोईद अहमद उर्फ नन्हें भाई, भोलू भाई, श्याम नारायण पासवान, आफताब अहमद, सुरेन्द्र यादव, अमीन अहमद एडवोकेट, शिव कुमार राजभर, सुरेन्द्र पासवान, राजू जायसवाल, सविता पटेल, विनोद कुमार पप्पू, अमलेश कन्नौजिया, अभिमन्यु राजभर, शाहिद समाजवाद, अमरजीत सिंह एडवोकेट आदि शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago