रेलयात्रियों के लिए ज़रूरी ख़बर, छपरा-बलिया रूट की ये ट्रेनें रहेंगी रद्द!

रेल यात्रियों के लिए काम की ख़बर है। छपरा-बलिया रेल खंड के गौतमस्थान स्टेशन पर चल रहे कार्य के चलते रेलवे ने 17 से 25 दिसम्बर तक चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के छपरा-बलिया रेल खण्ड के दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में गौतमस्थान स्टेशन पर प्री-नान इण्टरलॉक व नान इण्टरलॉक कार्य चल रहा है। जिसके चलते छपरा बलिया रेलखंड पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि बलिया रूट की कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर चलाने का फैसला लिया गया है।

ये ट्रेनें हुई निरस्त-
जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है इनमें छपरा से 18 दिसम्बर को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस, निरस्त रहेगी । दिल्ली से 19 दिसम्बर को चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस, छपरा से 25 दिसम्बर को चलने वाली 05135 छपरा-औड़िहार अनारक्षित ट्रेन। सीवान से 25 दिसम्बर,2021 को चलने वाली 05146 सीवान-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी जबकि मार्ग परिवर्तन कर जिन ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है इनमें जयनगर से 17, 19 व 24 दिसम्बर को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

इन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित-
अमृतसर से 17, 19, 22 व 24 दिसम्बर, को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मऊ-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी । नई दिल्ली से 16 एवं 18 से 23 दिसम्बर तक चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी ।
दरभंगा से 18 व 25 दिसम्बर को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago