Categories: बलिया

बलिया में किशोरी संग दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने होटल कर्मचारी समेत 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली स्थित होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने होटल कर्मचारी समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नाबालिग पीड़िता को बिना आईडी पहचान किए और बिना बिल बाउचर के कमरा उपलब्ध कराया था। इस बात का पता चलते ही पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, नरही के एक गांव की निवासी कक्षा 9 की छात्रा स्कूल गई थी। चितबडगागांव निवासी एक युवक छात्रा को भरौली स्थित होटल में ले गया। खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने होटल में जांच की। पुलिस की विवेचना में होटल कर्मचारी सहित दो की संलिप्तता मिलने पर गिरफ्तारी की गई।

आरोपी चंचल निवासी ब्रह्मी बाबा चितबड़ागांव पर मुख्य आरोपी को होटल दिलाने का आरोप है। वहीं, अनिल माली ने पीड़िता के नाबालिग होने के बाद भी उसे रूम उपलब्ध कराया और इसके लिए कोई भी आईडी वेरिफिकेशन या बिल बाउचर नहीं दिया। थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया की दोनों अभियुक्तों ने अपराध को होने में दुष्प्रेरित किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago