Categories: बलिया

बलिया में सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव के ताल में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस की पहली प्राथमिकता है कि शव के सिर को ढूंढना ताकि मृतिका की पहचान हो सके।

जानकारी के मुताबिक, ये शव ताल में मिला है। गुरुवार दोपहर अतरौला गांव का युवक मछली मारने ताल की तरफ गया था, तभी उसे ये सिर कटी लाश मिली। लाश को देखकर युवक बुरी तरह डर गया और ग्रामीणों को जानकारी दी। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव काफी दिन पुराना होने से क्षत विक्षत अवस्था में था। शरीर पर जींस थी, सिर नहीं मिलने से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पास में सैंडल व दुपट्टा मिलने से शव किसी युवती का होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव के सिर की काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि शव काफी सड़ गल गया है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

4 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago