Categories: बलिया

बलिया GRP ने अवैध कारतूस के साथ युवती को किया गिरफ्तार

बलिया जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कारतूस के साथ युवती को पकड़ा है। युवती अपने ट्रॉली बग में कारतूस लेकर जा रही थी, जिसे जीआरपी ने पकड़ लिया। जीआरपी ने पूरी कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की।

सीओ सविराम गौतम ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दिया कि डाउन वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर स्पेशल से एक युवती ट्राली बैग में कारतूस लेकर कहीं तस्करी के लिए जा रही है। इसके बाद टीम ने दबिश देकर युवती को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर डाउन वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर स्पेशल आकर रूकी। जीआरपी टीम ने महिला यात्रियों की तालाशी शुरू की। चेकिंग के दौरान गेट के पास वाली केबिन बैठी युवती के सीट के नीचे ट्रॉली बैग बरामद हुआ। पूछे जाने पर ट्रॉली बैग को युवती ने अपना बताया।

आरक्षी सोमी शुक्ला ने ट्रॉली बैग को खोला, तो टीम हैरान रह गई। इस बैग में 315 बोर का 750 अवैध कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ किए जाने पर युवती ने अपना नाम मनीता सिंह पुत्री जवाहिर सिंह निवासी नदिहार थाना राजगढ़, मिर्जापुर बताया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवती को सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय में पेश कर दिया।

जीआरपी का दावा है कि मिर्जापुर के नदिया गांव की रहने वाली मनीता सिंह बनारस में नीट परीक्षा की तैयारी के दौरान असला तस्करों के संपर्क में आई। मनीता को वाराणसी से मिला यह कंसाइनमेंट छपरा स्टेशन के बाहर मौजूद बड़ी स्ट्रीट लाइट के नीचे किसी को देना था। फिलहाल पुलिस युवती से आगे की पूछताछ कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago