Categories: बलिया

बलिया में होगी 19 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती

बलिया में 19 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। शासन ने पंचायतीराज विभाग को नए अधिकारियों की सूची उपलब्ध करा दी है। इनको जल्द ही नई तैनाती दे दी जाएगी। ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती से ग्रामीण विकास की गति तेज होने की उम्मीद है।

बता दें कि ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित होने के बाद कुल 1506 नए ग्राम पंचायत अधिकारी चयनित हुए हैं। सोमवार को चयनित अभ्यर्थियों को जिलों का आवंटन किया गया है। इसमें 19 नए पंचायत अधिकारियों की तैनाती बलिया जिले में की गई है।

ग्राम पंचायत अधिकारियों की कमी के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों सहित अन्य कामकाज के सुचारू संचालन हेतु एक-एक ग्राम पंचायत अधिकारी के पास कई-कई ग्राम पंचायतों के कलस्टर आवंटित थे। अब नए सचिवों की तैनाती के बाद ग्राम पंचायतों का कामकाज और अच्छी तरह से होगा।

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने जिले के तीन विकास खंड दुबहड़, बांसडीह और चिलकहर के बीडीओ को अतिरिक्त कार्य भार सौंपने का आदेश जारी किया है। इसके तहत बीडीओ दुबहड़ देवेंद्र कुमार ओझा को रसड़ा, बांसडीह के बीडीओ विनोद कुमार बिंद को मनियर और नवानगर तथा चिलकहर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश को हनुमानगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ओजस्वी राज का कहना है कि शीघ्र ही 19 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों को तैनाती दी जाएगी। इससे गांवों के विकास में तेजी आएगी। इसके अलावा तीन बीडीओ को कुछ ब्लॉकों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago