बलिया के बकुलहा के पास देर रात कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने 6 लाख रुपये मूल्य की 882 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
शराब तस्करों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस व आबकारी विभाग की रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बकुलहा में अवस्थित अंग्रेजी शराब के गोदाम को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कम्प मच गया है। मुखबिर की सूचना पर बकुलहा में रविवार की रात बैरिया पुलिस ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर शराब तस्करों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था, किंतु एक तस्कर ही हाथ लगा।
शेष पांच तस्कर अपनी अपनी शराब लदी मोटरसाइकिल छोड़कर अन्धेरा व झाड़ी का फायदा उठा कर फरार हो गये। कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस प्रकरण में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। गोदाम मालिक प्रमिला सिंह, सेल्समैन पंकज कुमार व ऋषि गोड़, शराब तस्करी के आरोपी राहुल कुमार पासवान के अलावा पांच अन्य लोगों को भी शराब तस्करी का आरोपी बनाया गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…