Categories: बलिया

बिहार में मासूम की निर्मम हत्या मामले बलिया से एक आरोपी गिरफ्तार, आयरन से दागकर की थी हत्या

बलिया। बिहार के भोजपुर जिले के तियर में मासूम की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को यूपी के बलिया से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए नामजद आरोपी पारस गिरी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जो तियर का रहने वाला है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक हत्याकांड के बाद आरोपी पारस गिरी भागकर अपनी बेटी के ससुराल यूपी के बलिया जिला चला गया था। इधर, एसडीपीओ जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह सोमवार को भी तियर थाना पहुंचे और घटना के जांच की प्रगति की समीक्षा की। घटना के कारण को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि डीआईयू टीम को भी लगाया गया है। शुरूआती जांच में आयरन से दागकर हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पारस गिरी के अलावा कमलेश गिरी की पत्नी दुर्गा देवी और बेटी को भी आरोपी बनाया है। बेटी ही मुख्य आरोपी बतायी जाती है क्योंकि, वही स्कूल से लौटने के दौरान उसे घर से बुलाकर ले गई थी। घर में तलाशी के दौरान उसके बैग से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ था
तियर गांव में 12 वर्षीय बालिका अंशु कुमारी की निर्मम तरीके से घटित हत्या के बाद स्थानीय पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पहला सवाल यह कि, घटना के करीब 4 दिन बाद तक एक तरफ जहां बच्ची पटना में जिंदगी और मौत से जुझ रही थी कि वहीं थाने के एएसआई चट्टान सिंह दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में लगे थे। यही वजह थी कि 5 मार्च को घटित घटना में नौ मार्च को FIR हुई।

इतना ही नहीं हंगामा करने वाले ग्रामीणों का आरोप था कि वारदात के बाद आरोपित मां-बेटी को पुलिस द्वारा थाने लाया गया था लेकिन बिना गहन पूछताछ के ही उन्हें फिर छोड़ दिया गया, जिसके बाद वे फरार हो गए। हालांकि सभी सवालों के जवाब जांच के बाद पता चलेंगे फिलहाल हंगामा बढ़ने पर एएसआई को वहां से हटाकर आक्रोश को कम करने की कोशिश की गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago