बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने की। इस दौरान बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
DM कुमार ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि शौचालय निमार्ण के लिए 12 हजार रुपये प्रथम, द्वितीय किस्तों में भुगतान किया गया है। इसकी रिपोर्ट तुरन्त डीडीओ, बीडीओ के हस्ताक्षर से आख्या प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही कितने शौचालय निर्माण हुआ और कितना बनना शेष है उसकी रिपोर्ट सभी एसडीएम के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा।
साथ ही गंगा ग्राम पंचायतों में जो कार्य हुआ है बीडीओ, एडीओ पंचायत के माध्यम से सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमओ, डीपीआरओ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विजय शकर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…