बलिया – रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ रेलकर्मियों के लिए बनेगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग

बलिया। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन परिसर में सुंदरीकरण और विकास कार्य किया जा रहा है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। स्टेशन परिसर के पुराने और जर्जर आवासीय भवनों को तोड़ कर अब परिसर का सुंदरीकरण किया जाएगा।

वहीं डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने निर्माणकार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल कॉलोनी में मल्टीस्टोरी भवन बनाने के निर्देश दिए। कम स्थान में 3 से 4 मंजिला भवन में एक साथ कई कर्मचारियों के परिवार रह सकते हैं। जहां सभी प्रकार के संसाधन मौजूद रहेंगे। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी से जल्द जमीन का चयन करने का निर्देश भी दिया।
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को लेकर सभी व्यवस्था का कायाकल्प हो रहा है। प्लेटफार्म के दूसरी इंट्री गेट के सामने दक्षिण दिशा से मालगोदाम तक के जर्जर हो चुके कर्मचारी भवनों को तोड़कर हटाया जाएगा। वहां नया सर्कुलेटिंग एरिया बनेगा। वाहन स्टैंड को और पूरब किया जाएगा।

सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार होगा। एससी कॉलेज से मालगोदाम होते हुए स्टेशन तक पिचिंग सड़क का निर्माण होगा। मेन गेट पर वाहनों और यात्रियों का दबाव कम रहेगा। जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि डीआरएम के निर्देश पर जमीन चिन्हित करने के बाद मल्टीबिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

5 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

7 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago