Categories: बलिया

बलिया में शराब के नशे में धुत्त 2 युवकों ने अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

बलिया से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो दोस्तों ने शराब के नशे में अपने ही दोस्त की जान ले ली। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जहां मुछपरा इलाके में नशे में धुत्त 2 लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया और एक के बार एक कई वार करके 30 साल के युवक को घायल कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई। आरोपियों का नाम कमलेश गोंड और शैलेंद्र गोंड है। कमलेश गोंड और बलिराम गोंड, दोनों बुधवार रात एक साथ बैठकर शरीब पी रहे थे, तभी दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और बात खूनी संघर्ष तक पहुंच गई।

इसी बीच कमलेश गोंड ने अपने बेटे शैलेन्द्र गोंड के साथ मिलकर बलिराम पांडे पर लाठियों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया ले जाने के बावजूद, बलिराम ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी पुष्पा पांडे की शिकायत पर गोंड और उनके बेटे शैलेन्द्र पर बीएनएस धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा, ‘दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।’ साथ ही आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

4 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago