खबर बलिया जनपद के सतावर थाना क्षेत्र के बिनहा गांव की है। जहां के रहने वाले त्रिलोकी नाथ वर्मा पुत्र धर्मदेव वर्मा का कहना है कि उनके ऊपर बे-बुनियाद आरोप लगाया जा रहा है, जब नापी हुई तो राजस्व विभाग पुलिस विभाग और विपक्ष के कलावती देवी के लड़के व पतोह मौजूद थे और जो पत्थर उखड़ने की बात किया जा रहा है। वह पत्थर आज भी मौजूद है, लेकिन ऊपर से टूट गया है और नीचे अभी पत्थर इस तरह मौजूद है।
त्रिलोकी वर्मा का कहना कि मैं मानता हूं कि वहां पहले बगीचा था, लेकिन नापी में तीन-तीन लेखपाल पुलिस विभाग और पक्ष विपक्ष के लोग मौजूद थे। नापी होने पर जब विपक्षी कलावती देवी के खेत में मेरा खेत का हिस्सा गया तो वह लोग नापी में से भग गए।
त्रिलोकी वर्मा का कहना कि मैं अपने आप नहीं, यह विभाग द्वारा नापी कराया गया है। बता दे कि यह दो गांव बिनहा और चौबेपुर का सिवान पड़ता है। वहीं त्रिलोकी वर्मा ने बताया कि जो पेड़ उखड़ने का बात हो रहा है वह मेरे खेत में लगा रहे थे इसीलिए हम लोग उस पौधे को उखाड़ दिए। अब सच्चाई क्या है यह तो शासन प्रशासन निर्णय करेगी।
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…