Categories: बलिया

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के बलुआ गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बलुआ गांव निवासी 1 ही परिवार के 3 सदस्यों की एक्सीडेंट में मौत हो गई। एक साथ 3 लोगों की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बलुआ गांव निवासी धनंजय यादव अपनी मां राधिका बुआ खैरा निस्फी निवासिनी पार्वती और निछुवाडीह निवासिनी शारदा, बहन नेहा को लेकर गाजीपुर जनपद के जखनिया स्थित हथियाराम मठ पर नवरात्रि के अष्टमी की पूजा करने के लिए गुरुवार को गए थे। वो शुक्रवार सुबह जखनिया से वापस अपने घर के लिए बोलेरो से लौटे।

इसी बीच हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेवड़ी गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास बोलेरो की भिड़ंत डीसीएम से हो गई, जिसमें 40 वर्षीय राधिका, 45 वर्षीय पार्वती और दो वर्षीय बालिका गुड़िया की मौत हो गई। घटना में 16 वर्षीय नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की जानकारी लगते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago