Categories: बलिया

बलिया में उच्चकों ने सरेआम टेक्सटाइल एजेंट के बैग से चुराई सोने की अंगूठी और 17,000 नगद

बलिया में उच्चकों ने सरेराह टेक्सटाइल एजेंट के बैग से सोने के अंगूठी और नगद रूपये पार कर लिए। आरोपियों ने ब्राउन शुगर की जाँच के बहाने घटना को अंजाम दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक आर्य समाज रोड का है।

जानकारी के मुताबिक़, पीड़ित महेश मिश्रा ने बताया कि उच्चकों ने मुझे बुलाया और बोला का यहाँ ब्राउन शुगर का कारोबार हो रहा है। तुम अपना बैग दिखाओ और इतने में एक व्यक्ति को बुला कर उनका बैग चेक किया। फिर आरोपियों ने पीड़ित की उँगलियों से 2 सोने की अंगूठी निकलवा कर मेरे बैग में रखवा दिया और दोबारा बैग चेक किया। बैग चेक करते समय धोखे से बैग में रखे नगदी और अंगूठी को उड़ा दिया।

बताया कि उनके द्वारा बैग जाँच के बाद मैंने अपना बैग चेक किया तो नगदी और अंगूठी ग़ायब थी, वहाँ से वो फ़रार हो चुके थे। बताया कि उनकी संख्या तीन थी। टेक्सटाइल एजेंट ने तत्काल स्थानीय ओक्कडेनगंज पुलिस चुकी को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट और घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे की तलाश करने लगी लेकिन कोई सफलता नही मिली। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

6 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago