Categories: बलिया

बलिया में बहुत जल्द होगा जेल का निर्माण, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का बयान

उत्तर प्रदेश के बलिया में जल्द ही जेल का निर्माण किया जाएगा। ये बयान कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया है। बता दें कि कारागार मंत्री चितबड़ागांव स्वदेशी जागरण मेले में जा रहे थे। इसी बीच सिंहावर चट्टी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी रसड़ा के प्रभारी बृजभान चौहान के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने महिला-पुरुषों में कारागार मंत्री का स्वागत किया।

उन्होंने कारागार मंत्री के सामने जनसमस्याएं रखी। कारागार मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं को बहुत जल्दी निस्तारण किया जाएगा। वहीं मीडिया के सवाल पर कामगार मंत्री ने बताया कि बहुत जल्द ही बलिया में जेल का निर्माण होगा, क़ैदी मऊ और अन्य जेल में बंद है। उनके परिजनों दूर जाकर क़ैदियों को भेंट करना पड़ा रहा है, लोग परेशान भी हो रहे हैं। बलिया में जेल का बहुत जल्द निर्माण होगा और लोगों को परेशानियों से निजात भी मिलेगा।

इस मौक़े पर ग्राम प्रधान सिंहाचवर चंद्रमणि चौहान, ग्राम प्रधान सिंहाचवर कला हर्ष नारायण, ग्राम प्रधान सिंहपुर रविकेश वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पीएन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि एकवानी केडी राम, सुमेर चौहान ,सुरेंद्र चौहान और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago