बलिया के रसड़ा के नसरतपुर गाँव में एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फ़ानन में ग्रामीणों ने आदित्य को रसड़ा सीएचसी पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। परिजनों ने 3 ज्ञात और बाक़ी अज्ञात हमालवरों के ख़िलाफ़ तहरीर दी है।
बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। घायल युवक आदित्य मिश्रा ने बताया कि वह अंकित मिश्रा के साथ किसी काम से निकला था, तभी पीछे से घात लगाए लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने आदित्य को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया।
काफी उपचार के बाद जब युवक होश में आया, तो घायल युवक के पिता, वीरेंद्र मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। वे चाहते हैं कि हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हो सकें।। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन ज्ञात व्यक्तियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…