Categories: बलिया

बलिया के एनएच 31 पर भारी वाहनों के आवागमन को मिली अनुमति

पिछले बुधवार बलिया के बैरिया के चांददियर के पास एनएच 31 क्षतिग्रस्त हो गया था। हाइवे का कुछ हिस्सा बाढ़ के पानी में बह गया था। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया था। अब बैरिया SDM के आदेश पर बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को चांद दियर में भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया है।लभारी वाहनों को जैसे ट्रक, बस आदि को जाने की अनुमति दे दी गई है। अभी फ़िलहाल 40 टन वजन व अधिकतम 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तय किया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि अभी हाईवे की मरम्मत का काम चल रहा है। ग्रीनफील्ड के अवर अभियंता बीडी पांडे ने बताया की उप-जिलाधकारी बैरिया व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक से वार्ता के बाद उक्त मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

जानकारी मिली है कि मंगलवार की रात जबरन कम से कम दस लोडेड ट्रक उक्त मार्ग से चालक बिहार ले गए ऐसा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के कर्मियों को लगा कि इसमें चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों की मिलीभगत है, क्योंकि जिस समय ट्रक चालक जबरन ट्रक ले जा रहे थे तब ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के कर्मियों के साथ ट्रक चालकों में काफी कहा सुनी हुई, लेकिन कोई मदद में चेक पोस्ट के कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago