Categories: बलिया

बलिया में चोरों के हौंसले बुलंद, दिनदहाड़े दुकान से चुराए जेवर और 1 लाख नगदी

बलिया जिले के बैरिया कस्बा स्थित एक आभूषण की दुकान पर चोरी का मामला सामने आया है। जहां ग्राहक बनकर दुकान में घुसे दो बदमाशों ने एक लाख नगदी और मंहगे जेवरात चोरी कर लिए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है लेकिन घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह की है। बैरिया फाटक पर बीबी टोला निवासी प्रदीप कुमार सोनी की आभूषण की दुकान है। घटना वाले दिन वह अपने घर से एक लाख रुपए नगद व सोने के करीब 20 ग्राम आभूषण लेकर दुकान में आया। वह अपनी दुकान में गए। उनकी दुकान साइड गली और सड़क के सामने से खुलती है।

रविवार सुबह उन्होंने साइड से दुकान का शटर खोला और पैसे व आभूषण रखा झोला रख दिया और उन्होंने सड़क के सामने वाली शटर को खोला। लेकिन शटर का लॉक जाम मिला, जिसे उठाने में थोड़ा वक्त लगा। इसी बीच दो युवक एक तरफ से दुकान में घुसे और गहने व पैसों से भरा झोला लेकर भाग गए।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिनमें दो युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रदीप कुमार सोनी बताया कि रुपये महाजन को देने के लिए घर से लाए थे जबकि आभूषण मरम्मत के लिए लाया था। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago