बलिया में बीजेपी ने पूर्व विधायक संजय यादव को दी जिले की ज़िम्मेदारी

बलिया में सिकंदरपुर क्षेत्र से पूर्व विधायक संजय यादव को बीजेपी संगठन ने बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बलिया जनपद के भाजपा संगठन की कमान संजय यादव को सौंपी। उन्होंने संजय यादव को बलिया बीजेपी का अध्यक्ष बनाया है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपदों की संगठन प्रमुख की घोषणा कर दी है। उन्होंने गोरखपुर महानगर से राजेश गुप्ता, गोरखपुर जनपद से युधिष्ठिर सिंह, संत कबीर नगर से जगदंबा लाल श्रीवास्तव, बस्ती से विवेकानंद मिश्र, सिद्धार्थनगर से कन्हैया पासवान, महाराजगंज से संजय पांडे, से भूपेंद्र सिंह, कुशीनगर से दुर्गेश राय, आजमगढ़ से कृष्ण पाल, लालगंज से सूरज श्रीवास्तव, मऊ से नूपुर अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया है।

वहीं बलिया से संजय यादव को जिला अध्यक्ष बनाने की खबर से सिकंदरपुर क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। बधाई देने वालों में देवेंद्र यादव, राजीव मोहन चौधरी, संजय मिश्रा, प्रदीप सिंह, परशुराम सिंह, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, इंटर कॉलेज नगवा के प्रधानाचार्य रवि राय आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago