बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे फोरलेन लिंक का निर्माण जल्द होगा शुरू

बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे फोरलेन लिंक सड़क के निर्माण का शुभारंभ विश्वकर्मा पूजा के बाद जल्द ही होने वाला है। 309 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण 2 साल में पूरा हो जाएगा।

इस सड़क में छोटे बड़े कुल 22 पुल भी बनने वाले हैं। ये सड़क भरौली से करीमुद्दीनपुर के पास उंचाडीह तक बनने वाली है। सड़क बनाने वाली कंपनी ने पांच महीने पहले ही गोविंदपुर भरौली में अपना कैंप कार्यालय और प्लांट लगाना शुरू कर दिया था जो तैयार हो गया है।

बिहार के आरा बक्सर फोरलेन सड़क चालू होने के बाद अक्सर भरौली के बीच गंगा नदी पर बना नया पुल 17 मई को जनता को समर्पित कर दिया गया। इसके बाद अचानक एनएच 31 पर भारी वाहनों की भीड़ बढ़ गई। यह लिंक रोड ग्रीनफील्ड को उंचाहाह में जुड़ेगा। जहां इंटरचेंज मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाने की भी सुविधा होगी। इसके बाद लखनऊ, दिल्ली, पटना, बलिया, गाजीपुर की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी।

भरौली से उंचाडीह तक बनने वाली फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे लिंक रोड 2 दर्जन से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी। ये सड़क जिले के भरौली खास, पिंडारी, बघौना, दुलारपुर के अलावा चांदपुर, उंचाडीह, करीमुद्दीनपुर, नसीनरुप, सुकरौलिया, शाहपुर, वीरवनपुर, हल्दिया, रसूलपुर, प्रातपुर से होकर जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago