Categories: बलिया

बलिया की 2 सड़कों के निर्माण के लिए 175.835 लाख जारी

बलिया में सड़कों का हालत खराब है। शासन ने कुछ माह पहले जिले की 8 सड़कों को त्वरित आर्थिक विकास योजना में शामिल करते हुए प्रस्ताव मांगा था। अब शासन ने जिले की 2 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 175.835 लाख की धनराशि भी जारी की है।

शासन की ओर से जारी प्रस्ताव के मुताबिक, बांसडीह क्षेत्र के नावट नम्बर एक मार्ग व आसचौरा साहोडीह मार्ग का निर्माण किया जाएगा। शासन की ओर से साहोडीह आसचौरा होते हुए बांसडीह सहतवार मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य के लिए 137.035 लाख व नावट नंबर मार्ग के लिए 38.80 लाख कुल 175.835 लाख की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।

हालांकि, बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग से साहोडीह आसचौरा होते हुए बांसडीह सहतवार मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य के लिए 274.07 लाख का प्रस्ताव था। इस मार्ग की हालत बेहद खराब है। इसको लेकर कई बार आवाज भी उठाई जा चुकी है।

बलिया जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विजय शंकर ने बताया कि इन दोनों के निर्माण से 25 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले की दो सड़कों की स्वीकृति शासन ने दी है। शासन की ओर से इसके लिए धनराशि भी अवमुक्त की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago