Categories: बलिया

बलिया के रेलयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ख़बर, बढ़ी इस ट्रेन के संचालन की अवधि

बलिया के रेलयात्रियों के लिए अच्छी ख़बर हैं। रेलवे ने आनन्द विहार टर्मिनस सीतामढ़ी आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक़, 04022/04021 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस आनन्द विहार से 01 से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार, सीतामढ़ी से 02 से 30 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को 09 फेरे चलाए जाएंगे।

पूर्व से चलायी जा रही 04022 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी विशेष गाड़ी 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 11.40 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 12.35 बजे, मुरादाबाद से 15.40 बजे, बरेली से 17.02 बजे, शाहजहांपुर 18.34 बजे से चलेगी। इसके अलावा लखनऊ से 23.20 बजे, दूसरे दिन रायबरेली से 01.05 बजे, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 03.05 बजे, वाराणसी से 06.40 बजे, औंड़िहार से 07.22 बजे, गाजीपुर सिटी से 08.10  बजे, बलिया से 09.15 बजे, सुरेमनपुर से 9.50 बजे, छपरा से 10.50 बजे, सोनपुर से 12.00 बजे, हाजीपुर से 12.15 बजे तथा मुजफ्फरपुर से 13.45 बजे छूटकर सीतामढ़ी 15.45 बजे पहुंचेगी।

वापासी यात्रा की बात करें तो 04021 सीतामढी-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 30 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं शनिवार को सीतामढ़ी से 18.00 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर से 20.30 बजे, हाजीपुर से 21.35 बजे, सोनपुर से 21.47 बजे, छपरा से 23.25 बजे, सुरेमनपुर से 23.57 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.15 बजे चलेगी। इसके बाद गाजीपुर सिटी से 01.30 बजे, औंड़िहार से 02.20 बजे, वाराणसी से 03.40 बजे, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 05.45 बजे, रायबरेली से 07.20 बजे, लखनऊ से 09.40 बजे, शाहजहांपुर से 12.12 बजे, बरेली से 13.32 बजे, मुरादाबाद से 14.55 बजे तथा गाजियाबाद से 17.22 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 18.05 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 और जनरेटर सह लगेजयान के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जाएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago