Impact: बलिया ख़बर की रिपोर्ट का असर, नहीं बदलेगा राजधानी एक्सप्रेस का रूट!

बलिया के लिए खुशखबरी है. डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का रूट अब नहीं बदलेगा. ये ट्रेन पहले की ही तरह बलिया होकर चलती रहेगी. ये ख़बर आई थी कि ट्रेन का रूट बदलकर बलिया के बजाए गोरखपुर से चलाया जाएगा. बलिया ख़बर ने इस ख़बर को प्रमुखता से छापा था और बताया था कि इससे जिले के लोगों में नाराजगी है.

बलिया के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने हमसे बातचीत में कहा था कि वो इस संबंध में रेल मंत्री से बात करेंगे. वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा था कि वो हर संभव प्रयास करेंगे ताकि ऐसा ना हो.

उधर डिब्रूगढ़ से चलकर छपरा बलिया के रास्ते नई दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के रूट बदलने की खबर जैसे ही बलिया सांसद सनातन पांडेय को हुई वह तत्काल सोमवार को डीआरएम वाराणसी डीके श्रीवास्तव से मिलने पहुंचे और पत्रक सौंपा. उन्होंने कहा कि जनपद में चर्चा है कि राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदलने की तैयारी चल रही है.

जिस पर डीआरएम डीके श्रीवास्तव ने सांसद सनातन पांडेय को बताया कि डिब्रुगढ-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का रूट नहीं बदलेगा. बलिया के लोगों को कभी परेशानी नहीं होगी.

बलिया सांसद ने राजधानी एक्सप्रेस को छपरा से गोरखपुर होकर चलाए जाने की अटकलों को वाराणसी में डीआरएम से मिलकर समाप्त कर दिया. कहा कि यदि ऐसा हुआ तो यह बलिया, गाजीपुर व वाराणसी के लोगों संग छलावा होगा. जिस पर सांसद को डीआरएम ने आश्वस्त किया कि कहीं कोई रूट बदलने का प्रस्ताव नहीं है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago