बलिया में यात्रियों से अधिक दाम लेकर रेलवे टिकट बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से टिकट बनाने के उपकरण और लगभग 40 हजार रुपए के टिकट भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी।के मुताबिक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एन.रामकृष्णन के निर्देश पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बलिया बीके सिंह के नेतृत्व में टीम ने रानीगंज बाजार स्थित रूद्रा कम्प्यूटर की दुकान पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान संचालक आन्नद शर्मा के पास से टिकट बनाने वाले उपकरण, करीब 40 हजार रुपए के टिकट और प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर गदर बरामद किया गया।
फिलहाल पुलिस ने संचालक आन्नद शर्मा के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को एसीजेएमआर, पू.ऊ.रेलवे की अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से रेल यात्रियों द्वारा यात्रा टिकट न मिलने, निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा देने पर तत्काल टिकट दिलाने के मामलों की शिकायत की गई थी। इन्ही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ये कार्रवाई की।
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…