Categories: बलिया

बलिया में अनपढ़ पति ने पत्नी को पढ़ाया, ANM बनते ही तलाक लेने पर अड़ गई महिला

बलिया के बैरिया तहसील में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अनपढ़ व्यक्ति ने मेहनत से पैसे कमा कर अपनी पत्नी को पढ़ाया, लेकिन जब पत्नी एएनएम बन गई तो वो पति पर तलाक लेने का दबाव बनाने लगी। अब पीड़ित व्यक्ति ने मुख्यमंत्री और पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित व्यक्ति ने अधिकारियों को पत्र लिखकर बताया कि उसने उल्लेख किया है कि शादी के बाद उसने पत्नी को पढ़ा-लिखा कर एएनएम कोर्स और ट्रेनिंग करवाई। पत्नी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम बन गई, लेकिन अब पत्नी उस पर तलाक लेने का दबाव बना रही है। युवक का आरोप है कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करने की फिराक में है, इसलिए उसे बेरोजगारी का ताना मारती है।

युवक ने आरोप लगाया है कि पत्नी उसे घर में घुसने नहीं देते और समझाने पर कहती है कि तुम्हारे जैसे गंवार के साथ रहने और तुम्हारी पत्नी कहलाने में शर्म आती है। युवक ने बताया कि बीते 20 अगस्त को पत्नी के कमरे पर गया था, इसी दौरान पत्नी का भाई और सहकर्मी 3-4 लोगों के साथ पहुंचे। उसे मारा-पीटा। जबरदस्ती सादे कागज पर हस्ताक्षर करने और तलाक देने के लिए दबाव बनाने लगे।

अब पीड़ित ने बैरिया व करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर पत्नी व उसके सहकर्मी पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं, बैरिया थानाध्यक्ष रामायण सिंह का कहना है कि इस तरह का कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अगर शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago